फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Disgruntled in daily wages of not being regular

नियमित नहीं होने से दैनिक वेतन भोगियों में नाराजगी

Fri, 07 Apr 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 07 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन

 लंबे समय बाद भी नियमितीकरण नहीं होने से भैंसवाड़ा फार्म के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में रोष है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से पशुपालन मंत्री को ज्ञापन भेजकर कर्मचारियों को शीघ्र नियमित करने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भैंसवाड़ा फार्म में पिछले 30 सालों से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कार्यरत हैं। लंबे समय से की जा रही मांग के बावजूद कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में अपर निदेशक पशुपालन विभाग कुमाऊं मंडल नैनीताल द्वारा पशुपालन विभाग निदेशक को पत्र भेजा था। जिसमें चंपावत में रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पदों पर शीथिलता प्रदान करते हुए रिक्त पदों पर नियमित करने को लिखा था, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग में 30 सालों की सेवा के बाद भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा अपने चहेतों को मनमाने तरीके से परियोजना में रखा गया है। जिन्हे 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है जबकि इसी काम को दैनिक वेतन भोगी 214 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फार्म में चारा संबंधी अधिकारी नहीं है। फार्म में बहुउद्देश्यीय घासें तो उगाई जा रही, लेकिन इस बारे में किसी अधिकारी को जानकारी तक नहीं है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष नवीन सिंह बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, दिग्पाल रौतेला, श्याम शर्मा, हयात सिंह, शंकर लाल, सुशीला बिष्ट, सायबा बान, नरेंद्र प्रसाद, दिग्पाल, श्याम शर्मा, हयात सिंह, सुशीला बिष्ट आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed