फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Disaster exacerbates difficulties in Ghuratank area; villagers plead for help.

Almora News: आपदा से घूराटांक क्षेत्र में बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहार

Tue, 15 Sep 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 15 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Disaster exacerbates difficulties in Ghuratank area; villagers plead for help.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। लगातार बारिश के चलते ग्राम पंचायत घूराटांक व उसके आसपास क्षेत्र में आपदा से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई घरों में पानी घुस गया है जबकि जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण क्षेत्र में लगातार नुकसान हो रहा है। कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा और पेड़ गिरने का खतरा बना हुआ है। रात के समय स्थिति और अधिक चिंताजनक हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के कारण उन्हें जान-माल की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

घूराटांक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र, मोहन चंद्र, बसंत बल्लभ, कैलाश चंद्र, प्रकाश सनवाल, दीपा, हेमा, पुष्पा समेत तमाम ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क और अन्य व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आपदा प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed