फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DIPLOMA ENGINEERS BUILD IN THE CONSTRUCTION SECTION OFFICE PREGNANCY

डिप्लोमा इंजीनियरों ने दिया निर्माण खंड कार्यालय प्रागंण में धरना

Sat, 20 Jan 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 20 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
DIPLOMA ENGINEERS BUILD IN THE CONSTRUCTION SECTION OFFICE PREGNANCY
लोनिवि निर्माण खंड कार्यालय अल्मोड़ा प्रांगण में प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर। ( - फोटो : अमर उजाला
अधिशासी अभियंता के तबादले की मांग को लेकर लोनिवि निर्माण खंड के डिप्लोमा इंजीनियरों ने कार्यालय प्रांगण में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और ईई के तबादले की मांग उठाई।
विज्ञापन


लोनिवि निर्माण खंड के डिप्लोमा इंजीनियर शनिवार प्रात: कार्यालय प्रांगण में एकत्र हुए और धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने अधिशासी अभियंता पर कार्मिकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में डिप्लोमा इंजीनियरों के साथ ही ठेकेदारों ने भी ईई को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था।
विज्ञापन


तब मुख्य अभियंता और विधानसभा उपाध्यक्ष ने ईई के तबादले का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर डिप्लोमा इंजीनियरों ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक अधिशासी अभियंता का तबादला नहीं हो जाता है, आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष एलएम वर्मा, खंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, एके ओली, किशोर पटवाल, दिनेश पाटनी, किशोर बंगारी, एसडी पांडे, भावना पंत, मोनिका मटेला, पायल जोशी आदि ने भाग लिया। इधर अधिशासी अभियंता मूल चंद्र गुप्ता ने डिप्लोमा इंजीनयरों के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed