फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Digital Arrest. son. rape case. deposit 65 thousand rupees.

डिजिटल अरेस्ट :: आपका बेटा दुष्कर्म के मामले में पकड़ा है, 65 हजार रुपये खाते में डालो

Thu, 24 Jul 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 24 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Digital Arrest. son. rape case. deposit 65 thousand rupees.
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पर्वतीय क्षेत्रों में भी डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भतरौंजखान क्षेत्र के एक बुजुर्ग व्यक्ति को साइबर ठग ने फोन कर बोला कि आपका बेटा दुष्कर्म के मामले में पुलिस की गिरफ्त में है। अगर तुमने हमारे बताए बैंक खाते में रुपये नहीं डाले तो आपके बेटे को नहीं छोड़ेंगे। पिता ने घबराकर और क्षेत्र में उनका बेटा बदनाम न हो इस डर से बताए गए बैंक शाखा भतरौंजखान में 65,000 रुपये डाल दिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे लौकेट गांव निवासी बालकृष्ण घर में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें साइबर ठग का फोन आया और उसने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। उसने बुजुर्ग से कहा कि आपका बेटा दुष्कर्म के आरोप में पुलिस गिरफ्त है। यदि उसे छुड़वाना है तो तुरंत बैंक खाते में पैंसठ हजार रुपये डालो इतने में वह घबरा गए।
विज्ञापन

साइबर ठग ने इसी का फायदा उठाकर उन्हें धमकी दी कि रुपये खाते में डालने तक वह फोन नहीं काटे, अगर फोन काटा तो वह उनके बेटे को नहीं छोड़ेंगे। क्षेत्र में उनका और उनके बेटे का नाम खराब न हो इसलिए वह मेहनत मजदूरी कर घर में रखे रुपयों को ले जाकर भतरौंजखान बैंक में गए और बताए गए खाते में 65 हजार रुपये डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये खाते में आने के बाद साइबर ठग फोन काट दिया। बैंक से बाहर आते ही उन्होंने बेटे को फोन लगाया और पूछा कि दिल्ली पुलिस ने तुम्हें छोड़ दिया। इसके बाद बेटे ने उन्हें ऐसा कुछ नहीं होने की बात कही तो बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने भतरौंजखान थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।


कोट-
भतरौंजखान थाने में डिजिटल अरेस्ट के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों से अपील है कि ऐसे फर्जी फोन आने पर बिना सोचे समझे रुपये न डाले और तुरंत पुलिस को सूचना दें। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed