फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News: Four year old girl dies due to diarrhea

Almora: डायरिया से चार साल की मासूम की मौत, अस्पताल जाने से पहले तोड़ा दम, घटना से सदमे में परिवार के लोग

Sat, 19 Nov 2022 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 12:58 AM IST
सार

शुक्रवार की सुबह परिजन बच्ची को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मासूम की मौत से परिवार सदमे में है। बेटी की मौत पर माता-पिता बेसुध हैं। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा है।

विज्ञापन
Almora News: Four year old girl dies due to diarrhea
बच्ची की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अल्मोड़ा में डायरिया से चार साल की एक मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार के सदस्य सदमे में हैं। माता-पिता बेसुध हैं। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के जाखनदेवी मोहल्ला के निवासी भाग्यश्री (4) की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी दस्त की शिकायत पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए और उपचार कराने के बाद उसे लेकर घर चले गए। घर पहुंचने के बाद देर रात बालिका की तबीयत फिर से बिगड़ गई। रात भर मासूम उल्टी-दस्त से परेशान रही।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह परिजन बच्ची को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मासूम की मौत से परिवार सदमे में है। बेटी की मौत पर माता-पिता बेसुध हैं। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. पीके सिन्हा ने बताया कि परिजन बृहस्पतिवार को बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उपचार के बाद घर ले गए। रात्रि के में तबीयत फिर बिगड़ने पर वह उसे उपचार को नहीं लाए। सुबह अस्पताल बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


डायरिया से ऐसे करें बचाव
अल्मोड़ा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत ने डायरिया से बचाव के तरीके बताए हैं। उन्होंने कहा कि डायरिया होने पर नजदीकी अस्पताल में पहुंच कर उपचार कराएं। बिना डॉक्टर के सलाह की कोई दवा न लें। डायरिया होते ही उसके उपचार शुरू कर दें। एक लीटर पानी में ओआरएस का घोल बना कर लें। उबले हुए पानी का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed