{"_id":"eb20089c07513ace03293d16cbdb96f0","slug":"dhoni-was-jagayi-ushering-freedom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौनी ने जगायी थी आजादी की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौनी ने जगायी थी आजादी की अलख
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की 123वीं जयंती अल्मोड़ा और उनके पैतृक गांव तल्ला बिनौला में धूमधाम से मनाई गई। राम सिंह धौनी ट्रस्ट के तत्वावधान में सिकुड़ा बैंड तिराहे स्थित राम सिंह धौनी पार्क में हुए कार्यक्रम में उनके पौत्र भूपेंद्र नेगी ने स्व.धौनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि स्व. धौनी ने सालम में ही नहीं देश में भी आजादी की अलख जगायी थी। इस मौके पर प्रताप सिंह सत्याल, भगवती परिहार, बसंत बल्लभ तिवारी, आनंद ऐरी, गणेश फर्त्याल, हरि दत्त भट्ट, हरिता नेगी, गीता परिहार ने विचार रखे। इस मौके पर लोगों ने स्व. धौनी की अगली जयंती पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आमंत्रित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी, केबी पांडे, सुनयना मेहरा, एलएस भोज, एनसी जोशी, गोपाल चम्याल, गोपाल गुरुरानी, डा. निर्मल पंत, दीपा अग्रवाल, विजया पंत, श्याम तिवारी, एपी लोहनी, मोहन नेगी, विरेंद्र बिष्ट, सोनी आर्या, आशा भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इधर सालम समिति के तत्वावधान में जिला पंचायत कार्यालय प्रांगण में स्थित स्व. धौनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोरी लाल वर्मा और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष भगीरथ पांडे ने किया। कार्यक्रम में विपिन जोशी, गिरीश मल्होत्रा, अमर सिंह रजवार, विशन सिंह बोरा, नरेश पांडे, अशोक पांडे, मदन बिष्ट, गोपाल मेहरा, आरवी भट्ट, उमेश भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर राम सिंह धौनी के पैतृक गांव तल्ला बिनौला में स्व. धौनी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में दीवान सिंह धौनी, जगदीश धौनी, माधव धौनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी, पान सिंह सिंह धौनी, राजेंद्र सिंह, गोधन सिंह, धन सिंह बिष्ट, पार्वती देवी, मोहनी देवी, गोदावरी बिष्ट, प्रेमा धौनी आदि मौजूद थे।
गायत्री ने दिया सबसे अच्छा भाषण
अल्मोड़ा। राम सिंह धौनी ट्रस्ट के तत्वावधान में राजकीय संग्रहालय सभागार में हुई भाषण प्रतियोगिता में गायत्री जोशी, सबीरा रहमान, मनीष रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। निर्णायक विनय किरौला, सुनयना मेहरा, अरुण कुमार पंत, नवीन पाठक, जीवन आर्य, प्रेम धौनी, भगवती परिहार, हरिता नेगी, एलएस ऐठानी, प्रताप सिंह सत्याल, हेमा बनौला, हयात रावत, राजेंद्र नयाल, नवीन पाठक मौजूद थे। मुख्य अतिथि अरबन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल थे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार पीसी जोशी, संचालन भूपेंद्र नेगी, जीसी जोशी ने किया।