फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Devendra Singh Bisht appointed Jageshwar Block Congress President.

Almora News: देवेंद्र सिंह बिष्ट बने जागेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Mon, 21 Sep 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devendra Singh Bisht appointed Jageshwar Block Congress President.
अल्मोड़ा। गुरड़ाबांज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जागेश्वर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान गुरड़ा देवेंद्र सिंह बिष्ट को जागेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान विक्रम सिंह बिष्ट ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में धौलादेवी ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, पीतांबर पांडे, दीवान सिंह भैसौड़ा, प्रशांत भैसौड़ा, पूरन बिष्ट, नरेंद्र बनौला, पूरन पाटनी, जगदीश प्रसाद, तारा महरा, दीवान राम, कुंदन कुंजवाल, कुंदन रौतेला, अर्जुन सिजवाली, निरंजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed