{"_id":"66196f866343b68e0a03a0fc","slug":"details-of-web-casting-explained-to-240-employees-almora-news-c-232-1-alm1001-110670-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 240 कर्मियों को बताई गईं वेब कास्टिंग की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 240 कर्मियों को बताई गईं वेब कास्टिंग की बारीकियां
Fri, 12 Apr 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में कार्मिकों को वेब कास्टिंग का प्रशिक्षण देतीं नोडल रितिका पाल। सूचना विभाग
अल्मोड़ा। जिले की छह विधानसभाओं के 460 मतदान केंद्रों में होनी वाली वेब कास्टिंग के लिए 240 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें वेब कास्टिंग की बारीकियां बताई गईं। निर्वाचन आयोग वेब कास्टिंग के जरिए सीधे इन मतदान केंद्रों पर निगरानी रखेगा।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में रानीखेत विधानसभा के लिए नियुक्त 75, सल्ट के 80 और द्वाराहाट के लिए नियुक्त 85 कार्मिकों को वेब कास्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी रितिका पाल ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि हर कार्मिक को सफलतापूर्वक इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाना होगा। मतदान कर्मियों को पहले ही संबंधित मतदान केंद्रों तक पहुंचकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है।