फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Despite crashing contract cleaning system

ठेके पर देने के बावजूद सफाई व्यवस्था धड़ाम

Mon, 30 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 30 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Despite crashing contract cleaning system
रानीखेत में लगा गंदगी का अंबार। - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

पर्यटन नगरी की सफाई व्यवस्था ठेके पर होने के बावजूद नगर से कूड़े के ढेर कम नहीं हो रहे हैं। शौचालय से जहां गंदगी सड़कों पर बह रही है, वहीं गली मोहल्लों से कूड़े के ढेर नहीं उठ रहे हैं। बड़े नालों में गंदगी बजबजा रही है। जरूरी बाजार, राजपुरा आदि क्षेत्रों का हाल और भी बुरा है। नालियां चोक होने के कारण गंदगी पटी पड़ी है, जिस कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। गंदगी से आजिज वार्ड नंबर चार के सभासद विनोद चंद्र ने छावनी परिषद प्रांगण में धरने की चेतावनी दी है।
 
रानीखेत नगर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का जिम्मा छावनी परिषद के ऊपर है। लंबे समय से सफाई व्यवस्था पर सवालिया निशान उठते रहे हैं। नगर में छह बड़े नाले हैं। अधिकांश नाले गंदगी से पटे पड़े हैं। जरूरी बाजार, राजपुरा सहित तमाम गली मोहल्लों की हालत और भी खराब है, इन क्षेत्रों में कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं, लेकिन इन्हें साफ नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए एक माह पहले छावनी परिषद ने सफाई व्यवस्था का जिम्मा दिल्ली की एक कंपनी को सौंपा है, कंपनी के साथ तीन माह का अनुबंध हुआ है, लेकिन स्थानीय लोग कंपनी की सफाई व्यवस्था से खुश नहीं हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि मोहल्लों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। बड़े नालों की नियमित सफाई नहीं हो रही। सार्वजनिक शौचालयों की हालत खराब है वहां से गंदगी सड़कों पर बह रही है। पर्यटन नगरी होने के कारण यहां साल भर सैलानी आते हैं, लेकिन गंदगी के कारण वह लोग कड़वे अनुभव लेकर लौट रहे हैं। इधर, वार्ड नंबर चार के सभासद विनोद चंद्र का कहना है कि कई बार कैंट बोर्ड से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई, लेकिन हालात जस के तस हैं, यदि शीघ्र व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो वह धरना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed