{"_id":"650892610719535869063cf7","slug":"dengue-patients-found-again-in-almora-and-bageshwar-almora-news-c-231-1-shld1004-1567-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा और बागेश्वर में फिर डेंगू के मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा और बागेश्वर में फिर डेंगू के मरीज मिले
Mon, 18 Sep 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी लोगों की लाइन। संवाद
पहाड़ में लगातार डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। अल्मोड़ा में सोमवार को एक मामला सामने आने पर यहां डेंगू मरीजों की संख्या छह पहुंच गई हैं जबकि बागेश्वर के जिला अस्पताल में आठ मरीज भर्ती हैं। दोनों ही जिलों में लगातार डेंगू रोगी मिलने से चिकित्सक एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
अल्मोड़ा में फिर बढ़ा डेंगू का प्रकोप, एक मरीज आया सामने
अल्मोड़ा। अब डेंगू भी आसानी से पहाड़ चढ़ने लगा है। अल्मोड़ा में तीन साल बाद फिर से डेंगू ने पांव पसारे हैं। यहां डेंगू का ताजा मामला सामने आया है और अब यहां डेंगू मरीजों की संख्या छह पहुंच गई हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।
जिले में बीते तीन साल में एक भी डेंगू का मामला सामने नहीं आया था, इससे स्थानीय लोग और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। लेकिन इस वर्ष डेंगू फिर से पहाड़ चढ़ा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते शनिवार को बुखार से पीड़ित एक मरीज जिला अस्पताल पहुंचा। लक्षण मिलने पर उसकी डेंगू की जांच हुई जिसमें वह पॉजीटिव मिला। विभाग ने उसे घर भेजकर एहतियात बरतने को कहा है। इससे पहले भी डेंगू के पांच मामले सामने आ चुके हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी ने कहा कि सभी मरीज मैदानी क्षेत्रों से यहां पहुंचे। अस्पताल में जांच होने पर उनमें डेंगू की पुष्टि हुई है।
बागेश्वर जिला अस्पताल में आठ मरीज भर्ती
बागेश्वर। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में दस बेड के वार्ड में भर्ती डेंगू मरीजों की संख्या आठ हो गई हैं।
सोमवार को डेंगू के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों चिंता बढ़ा रहे हैं। इससे पूर्व के वर्षों में जिले में डेंगू के इतने केस नहीं हुए थे।
डेंगू के अलावा इन दिनों मौसम में हो रहे बदलाव से जुकाम, बुखार, जोड़ों का दर्द, पेट संबंधी बीमारियां भी बढ़ गई हैं। ओपीडी में जांच कराने वालों की भीड़ है तो जनरल वार्ड के बेड फुल होने से नए मरीजों को भर्ती कराने में दिक्कत हो रही है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी का कहना है कि जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में फिलहाल दो बेड खाली हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए ट्रामा सेंटर में 10 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर दी गई है। जनरल वार्ड में मरीजों के भर्ती और डिस्चार्ज होने का सिलसिला चलता रहता है। फिलहाल अधिकतर बेड भरे हैं।