फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demonstration in Tehsil to save drinking water source

Almora News: पेयजल स्रोत बचाने के लिए तहसील में प्रदर्शन

Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Tehsil to save drinking water source
तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करते खड़कतया के ग्रामीण। संवाद 
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पेयजल स्रोत बचाने की मांग के लिए खड़कतया के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को संबाेधित ज्ञापन तहसीलदार विवेक राजौरी को सौंपा।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के तहत ग्राम पंचायत खड़कतया के सैलीफाट वन पंचायत अंतर्गत भूमकापानी बाइसओखला के लिए बनाई जा रही सड़क के बीचोंबीच गांव का पेयजल और सिंचाई स्रोत आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे में बदलाव सड़क का निर्माण स्रोत से करीब पांच सौ मीटर दूर किया जाए अन्यथा गांव में सड़क तो पहुंच जाएगी लेकिन लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सर्वे में बदलाव कर पेयजल स्रोत को बचाने की मांग करते हुए तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने वालों में जिपं सदस्य विरेंद्र कुमार, बीडीसी सदस्य प्रेम गिरी, प्रधान गुड्डी देवी, कल्याण सिंह, हरगोविंद नाथ, गोपाल दत्त, देव सिंह, धन सिंह रावत, राधा देवी, गोविंदी देवी, लीला देवी, अनीता देवी, नीमा, उमेश चंद्र, इंद्रमणि, गोपाल दत्त, खीम सिंह, देव सिंह, गोपालनाथ, प्रेमनाथ, गोपुली देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed