फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demonstrated on the issue of ration and pension

उपपा ने राशन और पेंशन के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated on the issue of ration and pension
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के लोगों को समय पर राशन और पेंशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए चौघानपाटा में नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

चौघानपाटा में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। तिवारी ने कहा कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही से गरीबों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। कोरोना काल में कई लोगों पर आर्थिक संकट है लेकिन सरकार जरूरतमंद लोगों को समय पर राशन और पेंशन उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जिससे गरीब जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों को मुफ्त का राशन देने की योजनाएं बनाई गई लेकिन गरीब जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया। पेंशन नहीं मिल पाने से भी लोग परेशान हैं। लोगों को वृद्धा, विकलांग, विधवा आदि पेंशनें नहीं मिल रही हैं। उन्होंने शीघ्र ही गरीबों को राशन और पेंशनरों को पेंशन दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आनंदी वर्मा, रेशमा, हीरा देवी, रिजवाना परवीन, मीना देवी, किरन आर्या, लीला आर्या, मो. वसीम, महेश जोशी, प्रकाश सरिता, महेश, महीमा पंत, गोपाल राम, पूरन सिंह, राजू गिरि, अनिता बजाज, मोनू, नारायण राम, रेखा , सरिता देवी, राधा देवी, प्रभा देवी, शांति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed