{"_id":"6abd5a57f50bd807f7000554","slug":"demand-to-start-science-stream-classes-at-malikhet-inter-college-almora-news-c-232-1-alm1019-149333-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मालीखेत इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मालीखेत इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं शुरू कराने की मांग
Thu, 01 Oct 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज मालीखेत में बुधवार को अभिभावक संघ की बैठक हुई। बैठक में विद्यालय में लंबे समय से विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित नहीं होने पर अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द विज्ञान वर्ग शुरू कराने की मांग की।
अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में करीब 250 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कई वर्षों से विज्ञान वर्ग की कक्षाएं नहीं होने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान वर्ग शुरू होने से विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शैक्षिक अवसर मिल सकेंगे।
बैठक में प्रधानाचार्य समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक संघ अध्यक्ष देव सिंह नेगी, पीटीए अध्यक्ष आनंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बाला दत्त शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पूरन सिंह बंगारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।