{"_id":"65132e9c68e40a466507c234","slug":"demand-to-dismiss-mnrega-worker-almora-news-c-8-1-hld1027-234149-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मनरेगा कर्मी को बर्खास्त करने पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मनरेगा कर्मी को बर्खास्त करने पर अड़े
Wed, 27 Sep 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट में धरना देते लोग।
द्वाराहाट। स्थानीय विधायक और इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के बीच हुए विवाद के बाद मामले के मुख्य आरोपी और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत को मनरेगा कर्मी के पद से बर्खास्त करने की मांग पर राज्य आंदोलनकारियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। इस दौरान उन्होंने उसकी गिरफ्तारी की मांग की।
मंगलवार को आंदोलनकारियों ने विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देते हुए कहा कि रावत उनसे पूर्व में कई बार अभद्रता कर उन्हें धमका चुके हैं। उन्होंने पूर्व में उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी, इस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं ऐसे विवादित व्यक्ति को मनरेगा कर्मी के पद तैनात किया गया है, जिसे बर्खास्त करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस और विकासखंड के अधिकारी इस मामले में अब तक चुप हैं। आंदोलनकारियों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने जल्द मनरेगा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष मनोज वर्मा, विरेंद्र बजेठा, कैलाश भट्ट, मोहन चंद्र तिवारी, दान सिंह राणा, धनी राम सहित कई लोग मौजूद रहे।