फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand of Road in Almora

धर्मनिरपेक्ष मंच के सदस्यों ने ज्यूड़-कफून और ठाट के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand of Road in Almora
विकास भवन अल्मोड़ा में सीडीओ को ज्ञापन सौंपते धर्मनिरपेक्ष मंच के पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धर्म निरपेक्ष मंच के पदाधिकारियों ने हवालबाग विकासखंड के ज्यूड़ कफून और ठाट गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बताया कि यह गांव सड़क से नहीं जुड़ सके हैं।
विज्ञापन

धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में पदाधिकारी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि चार से पांच किमी पैदल चल कर सड़क तक पहुंचते हैं। सब्जी उत्पाद करते हैं, लेकिन उत्पादों के विपणन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दस परिवार रहते हैं। पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत ठाट जाकर भी लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद मंच के पदाधिकारियों ने सीडीओ मनुज गोयल को ज्ञापन सौंपकर दोनों ग्राम पंचायतों की समस्याएं सुलझाने और ग्राम ठाट को मॉडल गांव बनाने की मांग की। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि सीडीओ ने मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। भ्रमण और सीडीओ से मिलने वालों में मंच के संयोजक विनय किरौला, तेज सिंह कनवाल, बच्चन सिंह लटवाल, निरंजन पांडे, हर्ष सिंह बिष्ट, संत राम, जयपाल राम, रोहित ठटवाल, कमलेश ठटवाल, आनंद राम, सुंदर बिष्ट, किशन बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed