फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for upgradation of Dhauladevi Primary Health Centre

Almora News: धौलादेवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग

Wed, 28 Jan 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 28 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand for upgradation of Dhauladevi Primary Health Centre
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने बुधवार को देहरादून में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से उनके आवास यमुना कॉलोनी में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत धौलादेवी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जो विकासखंड का एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। कई बार आवश्यक चिकित्सकीय अभाव के कारण मरीजों को जिला मुख्यालय अल्मोड़ा अथवा हल्द्वानी उपचार को जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मेहरा ने चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी का उच्चीकरण करने, वहां पर डिजिटल अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने की मांग की। मेहरा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी का उच्चीकरण और अस्पताल में डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed