फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand For Palika in Ranikhet

Almora News: पालिका के लिए रानीखेत में निकाला जुलूस

Sun, 25 Jun 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demand For Palika in Ranikhet
रानीखेत में सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर जुलूस निकालते स्थानीय लोग। संवा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगर पालिका में शामिल करने के लिए रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने शनिवार को मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा नागरिक क्षेत्र को छावनी परिषद से मुक्त करने तक वे चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने के लिए चल रहे आंदोलन को शनिवार को 100 दिन पूरे हो गए हैं। इसलिए रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर धरना स्थल से गांधी चौक होकर सदर बाजार, रोडवेज स्टेशन केमू स्टेशन तक जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने रानीखेत को छावनी से मुक्त करो के नारे लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि छावनी परिषद में शामिल होने से उनके क्षेत्र का विकास बाधित हो गया है। वे लंबे समय से इसे नगर पालिका में शामिल करने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही। चेतावनी देते हुए कहा कि इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर कैलाश पांडेय, गिरीश भगत, दीप भगत, नेहा माहरा, दीपक गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, पीरू कांडपाल, संदीप गोयल, सोनू सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed