फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for land compensation

 भूमि के मुआवजे को लेकर प्रदर्शन

Wed, 19 Apr 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 19 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Demand for land compensation
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जौलकांडे के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पूर्व सड़क निर्माण में कटी भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज जौलकांडे के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 15 दिन के भीतर कृषि भूमि का ब्याज सहित भुगतान नहीं करने पर पीडब्लूडी के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन



कलक्ट्रेट पहुंचे जौलकांडे के ग्रामीणों ने कहा कि अगस्त 2014 में लेटी के लिए सड़क निर्माण शुरू हुआ। सड़क बनाने के लिए उनकी खड़ी फसलों वाले खेतों में बुलडोजर चला दिया गया। खेतों के कट जाने से फसल और चारे का नुकसान हुआ। सड़क निर्माण के दौरान उन्हें जमीन के साथ ही फसल और घास का मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी किसी को मुआवजे की राशि नहीं दी गई है। कई बार मांग करने के बाद भी विभाग उदासीन बैठा हुआ है। इससे सभी प्रभावित परिवारों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से 15 दिन के भीतर मुआवजा देने के निर्देश पीडब्लूडी के अधिकारियों को देने की मांग की। कहा कि यदि उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन



प्रदर्शन करने वालों में किशोर चंद्र शर्मा, लक्ष्मी दत्त, महेश चंद्र शर्मा, घनश्याम तेवाड़ी, पूरन चंद्र शर्मा, भगवती देवी, सरस्वती तिवाड़ी, खीमानंद तिवाड़ी, नवीन चंद्र, रमेश चंद्र, नयन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, हयात सिंह बिष्ट, गिरीश सिंह बिष्ट आदि ग्रामीण शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed