फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   delhi guy died in an accident in almora

ट्रक की चपेट में आने से दिल्ली निवासी युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
delhi guy died in an accident in almora
मयंक सोढ़ी(फाइल फोटो)। - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। दिल्ली से बाइक में मुनस्यारी घूमने आए युवक को लौटते समय जमराड़ी बैंड के पास एक अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से ट्रक चालक वाहन समेत फरार है। ग्रामीणों ने मोटरमार्ग में बैरियर लगाए, लेकिन देर शाम तक ट्रक चालक पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम बाड़ेछीना-सेराघाट मोटरमार्ग पर जमराड़ी बैंड के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक संख्या डीएल 8 एससी 5191 को पास लेने के दौरान जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी मयंक सोढ़ी (28) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार को कुचलता हुआ ट्रक तेज गति से धौलछीना की ओर भाग गया। बाइक सवार मुनस्यारी से दिल्ली की आ रहा था। ट्रक सेराघाट से अल्मोड़ा की ओर जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर धौलछीना में बैरियर लगाकर ट्रक रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी ट्रक धौलछीना नहीं पहुंचा। देर रात तक ट्रक की तलाश जारी थी। मयंक के साथ एक अन्य बाइक में आए उनके साथी तेजपाल ने बताया कि दोनों अलग-अलग बाइक से दो दिन पहले ही मुनस्यारी आए थे। मुनस्यारी से दिल्ली लौट रहे थे। मयंक उससे करीब 50 मीटर आगे चल रहा था जब तक वह घटनास्थल तक पहुंचा ट्रक चालक भाग गया। मयंक और तेजपाल आपस में गहरे दोस्त थे मयंक की मौत से तेजपाल सहम गया है। राजस्व उपनिरीक्षक गिरीश जोशी, कुबेर सिंह मेहरा और बलवंत नाथ मौके ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed