फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Decision to add 50 crores government account to medical college

मेडिकल कॉलेज के लिए मंजूर 50 करोड़ सरकारी खाते में डालने का फैसला

Sun, 03 Feb 2019 12:29 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 03 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
 अल्मोड़ा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए पूर्व में जारी की गई 33 करोड़ रुपये की राशि को निर्माण एजेंसी आज तक खर्च नहीं कर सकी है जिससे विभाग ने शासन से मंजूर 50 करोड़ के बजट को निर्माण एजेंसी को देने से रोक लिया है। फिलहाल यह राशि सरकारी खाते में ही रहेगी। इधर निर्माण एजेंसी से रात-दिन काम करने को कहा गया है।  
विज्ञापन

     
बता दें कि बीते दिनों मेडिकल कॉलेज के भवनों के निर्माण के लिए 33 करोड़ रुपये मंजूर होने के बाद निर्माण एजेंसी को जरूरी भवनों का निर्माण फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन भवनों के निर्माण में खास तेजी नहीं आई है। बीते दिनों शासन स्तर पर नवनियुक्त निदेशक वाईके पंत ने भी निर्माण कार्यों की समीक्षा करके जरूरी कार्यों को हर हाल में 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने काम में तेजी से प्रगति के लिए निर्माण कार्यों को दिन-रात दो शिफ्टों में करने को कहा है। इधर प्राचार्य डॉ. रामगोपाल नौटियाल ने बताया कि निर्माण एजेंसी फिलहाल पूर्व में जारी की गई 33 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग नहीं कर सकी है। उन्होंने बताया कि निर्माण के लिए 50 करोड़ की राशि और मंजूर हो चुकी है लेकिन पूर्व में जारी की गई 33 करोड़ राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही अगली किश्त दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसीलिए 50 करोड़ की राशि को फिलहाल सरकारी खाते में रखा जा रहा है।        
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के लिए अभी तक चार डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। प्राचार्य डॉ. रामगोपाल नौटियाल ने बताया कि फैकल्टी के लिए इस माह 12 अन्य डॉक्टरों के चार्ज लेने की संभावना है। इधर मेडिकल कालेज प्रशासन ने मार्च में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले जरूरी सामग्री खरीदने के साथ ही अन्य कार्यों में तेजी लाने का फैसला लिया है। मार्च तक के कार्यों की समीक्षा के बाद एक बार फिर एमसीआई का दरवाजा खटखटाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed