{"_id":"5f19d29f8ebc3e9fb64dffbb","slug":"death-of-woman-in-almora-almora-news-hld3908092178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर से रेफर गर्भवती महिला ने अल्मोड़ा पहुंचने से पहले दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर से रेफर गर्भवती महिला ने अल्मोड़ा पहुंचने से पहले दम तोड़ा
अल्मोड़ा के महिला अस्पताल में मौजूद मृतक के पति और सास।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। बागेश्वर जिले से रेफर एक गर्भवती महिला की अल्मोड़ा अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। हालांकि महिला की प्रसव की तिथि अगले महीने थी, लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल बागेश्वर से उसे रेफर किया गया था। गर्भवती की मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
बागेश्वर जिले के बनेग गांव निवासी गर्भवती गीता देवी (25) पति राजेंद्र बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर दिखाने आई थी। महिला का सुबह से स्वास्थ्य खराब था, जांच में ब्लड प्रेशर अधिक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। इस दौरान परिजन उसे 108 के माध्यम से महिला अस्पताल अल्मोड़ा लाए। लेकिन रास्ते में एनटीडी के समीप महिला की मौत हो गई। महिला अस्पताल अल्मोड़ा के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि महिला के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि महिला की प्रसव की तिथि 14 अगस्त थी, सुबह स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा लेकर गए थे। अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर वह जिला अस्पताल बागेश्वर गए। वहां से रेफर करने के बाद उसे यहां लाया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। वह पहली बार गर्भवती हुई थी। अस्पताल पहुंचने पर महिला की सास कमला देवी को उसकी मौत के बारे में जानकारी नहीं थी। वह बार-बार बहु की तबियत पूछती रही। वहीं पति का भी रो-रोक बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।