फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death in ranikhet

रानीखेत में अधेड़ का शव संदिग्ध हालत में मिलने से मचा हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Death in ranikhet
रानीखेत में संदिग्ध हालत में मिले शव की शिनाख्त करते प्रभारी कोतवाल रमेश बोहरा। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना के सप्लाई डिपो में कार्यरत सिविलियन अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव यहां एसडीएम कार्यालय के पास मिला। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मृतक की पीठ पर रगड़ के निशान थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रमेश बोहरा ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त कराई। पूछताछ में पता चला कि मृतक जगदीश चंद्र भट्ट (53) पुत्र स्व. शंकर दत्त भट्ट द्वाराहाट के ग्राम बाड़ी का मूलवासी था। वह सेना के सप्लाई डिपो में कार्यरत था। फिलहाल वह ड्यूटी से अनुपस्थित बताया गया है। जगदीश के दो पुत्र हैं। पत्नी का निधन हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मृत्यु का कारण अज्ञात है। शराब के नशे में गिरने और रातभर ठंडे में पड़े रहने के कारण भी मृत्यु की आशंका जताई गई है। हालांकि उसकी पीठ पर रगड़ के निशान और पैर में मामूली चोटों के निशान थे। इसलिए कुछ लोग हत्या की आशंका भी जता रहे थे। फिलहाल परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। फिर भी जगदीश के साथ दिन में देखे गए कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

- शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। पेट के अंदर खून जमा था। पीठ पर रगड़ के निशान थे। शरीर में कहीं भी गंभीर चोटों के निशान नहीं हैं। फिर भी जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अमरजीत सिंह, राजकीय अस्पताल रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed