फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DBTL were added to the 18 thousand

18 हजार ही जुड़ पाए डीबीटीएल से

Wed, 06 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 06 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम के रानीखेत गैस एजेंसी कार्यालय से जुड़े कई रसोई गैस के उपभोक्ता अभी भी डीबीटीएल (डायरेक्ट ट्रांसफर बेनीफिट स्कीम) से वंचित हैं। कुल 27292 उपभोक्ताओं में से करीब 18 हजार उपभोक्ता ही अभी इस योजना से जुड़े हैं।

विज्ञापन


रसोई गैस सिलेंडरों के वाहन समय पर नहीं पहुंचने और कार्यालय में उपभोक्ताओं की बातें नहीं सुने जाने की शिकायत के बाद अमर उजाला की टीम ने बुधवार को पूर्वाह्न 11:15 बजे कार्यालय का निरीक्षण किया। हालांकि कार्यालय में सिलेंडर वाहनों की रवानगी का रजिस्ट्रेशन व्यवस्थित मिला।
विज्ञापन


केएमवीएन की स्थानीय गैस एजेंसी से रानीखेत नगर, ताड़ीखेत विकासखंड के अलावा द्वाराहाट और चौखुटिया क्षेत्र भी जुड़ा हुआ है। जिसमें कुल 27292 उपभोक्ता हैं, इनमें से 7545 उपभोक्ता रानीखेत नगर के हैं, जबकि 19847 उपभोक्ता नगर से बाहर के हैं। मजखाली, चिलियानौला, ताड़ीखेत, सिलोर महादेव सहित तमाम क्षेत्रों से अक्सर सिलेंडरों का वाहन नहीं पहुंचने की शिकायतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोग दूर दराज से सिलेंडरों को निजी खर्चे पर रानीखेत लाना पड़ता है। पूर्वाह्न 11:15 बजे अमर उजाला की टीम कार्यालय पहुंची तो वहां कर्मचारी काम पर डटे हुए थे। कुछ लोग बाहर खड़े थे। 11:30 मिनट पर चौकुनी निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार कार्यालय में गैस बुकिंग के लिए आ रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है। ऑनलाइन भी बुकिंग नहीं हो रही है।

11:45 बजे गनियाद्योली निवासी मनोज सिंह ने बताया कि उनकी सब्सीडी खाते में नहीं पहुंच रही है, लेकिन कार्यालय से सहयोग नहीं मिल रहा है। 12:10 जब प्रबंधक इंदिरा से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि दिसंबर 14, 18 और 26 को चिलियानौला, सात दिसंबर को ताड़ीखेत, 15 दिसंबर को सिलोर महादेव क्षेत्र में सिलेंडरों का वाहन भेजा गया था।


18 दिसंबर को वाहन मजखाली और 19 को कुंवाली गया था। उन्होंने माना की बीच में कुछ स्थानों पर वाहन देरी से पहुंचे था, लेकिन अब सब कुछ ठीक है। उन्होंने बताया कि डीबीटीएल वाले 1874 उपभोक्ताओं को प्रपत्रों की कमी के चलते सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रपत्रों में कमी के चलते सब्सिडी खाते में नहीं आ पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed