{"_id":"68a2248c269e88f9050b3174","slug":"damp-walls-classrooms-preparing-foundation-future-almora-news-c-232-1-shld1002-132381-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कक्षाओं की सीलन वाली दीवार, इनमें भविष्य की नींव हो रही तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कक्षाओं की सीलन वाली दीवार, इनमें भविष्य की नींव हो रही तैयार
Mon, 18 Aug 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट से 26 किमी दूर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जालली के जर्जर भवन में 140 विद्यार्थी डर के साए में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। बारिश में छत से पानी कक्षा-कक्षों में घुस जाता है। सीलन वाले कमरों में छात्र-छात्राएं बेहतर भविष्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
वर्ष 1943 में स्थापित विद्यालय पहले पुराने भवनों में संचालित होता था। वर्ष 1993 के बने नवनिर्मित भवन में कक्षाओं को शिफ्ट किया गया। गुणवत्ता की कमी के कारण इस भवन की हालत भी दयनीय हो गई है। भवन की छत कई स्थानों पर जीर्णशीर्ण हो गई है। विद्यालय की चहारदीवारी भी पूरी नही है और जो है भी वह दो जगहों पर क्षतिग्रस्त है। संवाद
तीन साल से मुखिया विहीन है विद्यालय, शिक्षकों का भी टोटा
अटल उत्कृष्ट जीआईसी जालली में स्थायी शिक्षकों का टोटा है। प्रधानाचार्य का पद वर्ष 2022 से रिक्त है। वर्तमान में रसायन विज्ञान प्रवक्ता संतोष कुमार के पास प्रधानाचार्य का कार्यभार है। प्रवक्ताओं के दस स्वीकृत पदों के सापेक्ष पांच में ही स्थायी प्रवक्ता हैं। दो में अतिथि शिक्षक, तीन पदों पर स्वयंसेवक शिक्षक हैं। एलटी में स्वीकृत सात पदों के सापेक्ष पांच पदों पर ही शिक्षक तैनात हैं। हाईस्कूल में विज्ञान सहायक का पद स्वीकृत नहीं होने से शिक्षक ही नहीं है। शिक्षकों की कमी से यहां पढ़ने के लिए आने वाले ईडा, जमीनीवार, जमीनीपार, तिपौला, भटकोट, जालली, चौनियां, मयोली, सनणै, मासौ, शिलंग आदि दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था भी भगवान भरोसे
अटल उत्कृष्ट जीआईसी जालली में सफाईकर्मी का पद भी नहीं है। इससे विद्यालय में सफाई व्यवस्था चरमरा जाती है। पीटीए और शिक्षकों की ओर से रखे गए स्वच्छक से ही काम चलाया जा रहा है।
कोट
विद्यालय भवन के मामले में प्रस्ताव जिला मुख्यालय के माध्यम से निदेशालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। - वंदना रौतेला, खंड शिक्षाधिकारी