फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural programs on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

Sat, 28 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 28 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs on Republic Day
गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत/द्वाराहाट। गणतंत्र दिवस पूरे क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। रानीखेत, द्वाराहाट तहसील सहित तमाम सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण किया गया। रानीखेत गांधी चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता रोजी अलीखान ने लोगों के सहयोग से यहां बच्चों के बीच चित्रकला सहित तमाम प्रतियोगिताएं कराईं। छावनी कार्यालय में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, सुभाष चौक, टैक्सी स्टैंड पर झंडा फहराया गया।

विज्ञापन


द्वाराहाट में बच्चों ने नगर क्षेत्र में रैली निकाली। डिग्री कॉलेज, बीटीकेआईटी, राजकीय पॉलीटेक्निक, सुभाष मॉडर्न स्कूल, केपीएस, द्रोण पब्लिक स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर, डीपीएस, दूनागिरि मॉडर्न स्कूल, एमडी तिवारी हाईस्कूल, यूनिवर्सल कॉन्वेंट के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


रानीखेत में जीजीआईसी, नेशनल, मिशन इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाना, आर्मी पब्लिक स्कूल, जीआईसी शेर, हाईस्कूल पनघट, जूनियर हाईस्कूल खडगोली, ब्राइट पब्लिक स्कूल चौकुनी में झंडा फहराया गया। स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इधर एसएसबी के सीमांत मुख्यालय में झंडा फहराया गया। अधिकारियों ने जवानों को गणतंत्र का महत्व बताया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अल्मोड़ा। 68वें गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय में हुए समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों के अलावा सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सीडीओ जीवन सिंह नगन्याल, डीआरडीए परियोजना प्रबंधक डीडी पंत, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, एसडीएम सदर विवेक राय, जिला कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, ग्रामीण अभियंत्रण प्रखंड अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता आशुतोष, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडे, जलागम (ग्राम्या दो) उप परियोजना निदेशक डॉ. एसके उपाध्याय, लोनिवि पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता केसी आर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी, सहायक संख्याधिकारी सुनीता मल्होत्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता ह्यांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, बाल विकास परियोजना अधिकारी पीएस बृजवाल, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजीत तिवारी, सहायक जिला सूचना अधिकारी अजनेश राणा, सूचना विभाग के लेखाकार शंकर दत्त पांडे को सम्मानित किया गया।

डीएम के वैयक्तिक अधिकारी आईसी जोशी, जिला कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बीएस देवड़ी, बीएस नेगी, प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर, जिला कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मनोज कांडपाल, अब्दुल रिजवान, तनुज बिष्ट, मीनाक्षी जोशी, शशिमोहन पांडे, कनिष्ठ सहायक दीपक तिवारी, सर्व शिक्षा अभियान जिला समन्वयक प्रेरणा गुरुरानी, ताड़ीखेत के उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी, धौलादेवी की उप शिक्षाधिकारी रश्मि पंत को सम्मानित किया गया। डीएम सविन बंसल, सामान्य चुनाव प्रेक्षक स्नेहलता पवार, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


अल्मोड़ा। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशासन ने जागेश्वर मंदिर के कुशल प्रबंधन के लिए जागेश्वर मंदिर समिति के प्रबंधक प्रकाश भट्ट को भी सम्मानित किया। जागेश्वर धाम की अच्छी व्यवस्थाओं के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वाले वह एक मात्र गैर सरकारी व्यक्ति हैं। डीएम, सामान्य चुनाव प्रेक्षक, एसएसपी ने संयुक्त रूप से भट्ट को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed