आबकारी स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर परिसर स्थित शनि मंदिर में शनि शिला की प्राण प्रतिष्ठा सादगी से संपन्न हुई। सुबह अनुष्ठान संपन्न कराए गए। लोगों के सहयोग से यहां शनि शिला की स्थापना पूर्व में की गई थी लेकिन लॉकडाउन के चलते प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो पाई थी। इधर प्रशासन की अनुमति के बाद अब यह कार्यक्रम किया गया।
नील कंठेश्वर मंदिर में शनि मंदिर भी है जहां लोगों के सहयोग से 14 क्विंटल की शनि शिला भी स्थापित की गई है। पुजारी विपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में पं. प्रभाकर जोशी और उमाशंकर पंत की ओर से सुबह तमाम अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच शनि शिला में प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके अलावा हनुमान और भैरव की मूर्तियों में भी प्राण प्रतिष्ठा हुई। मुख्य यजमान की भूमिका चितरंजन मंगोली ने निभाई। वहां सेवानिवृत्त कर्नल आरके भंडारी, नरेंद्र रौतेला, धन सिंह रावत, आदर्श पांडेय, विजय पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, हयात सिंह, कुंदन गिरी गोस्वामी, गिरीश भगत आदि थे। यहां विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।