फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cultural programme in district.

Almora News: जलाभिषेक के साथ भगवान भोले के मंदिरों में टेका माथा

Wed, 26 Feb 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 26 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
cultural programme in district.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को हजारों भक्तों की भीड़ जागेश्वरधाम पहुंची। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर धाम में मत्था टेका भगवान शंकर से आशीर्वाद लिया। अनुमान है कि 30 से 35 हजार श्रद्धालु बुधवार को यहां पहुंचे। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने भी यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

बुधवार तड़के से ही धाम में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ गए। पूरा मंदिर समूह हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो उठा। एसडीएम एनएस नगन्याल ने भी सपत्नीक यहां जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने में पुलिस और होमगार्ड के जवान लगे रहे। वाहनों को विनायक पुल से आर्तोला की ओर एकतरफा जगह दी गई। श्रद्धालुओं को फल और साबूदाने की खीर बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धाम में बुधवार देर रात 11 बजे से अष्टाध्यायी रूद्री पाठ शुरू हुआ। अलग-अलग प्रहरों की पूजा हुई। ठीक मध्य रात्रि शिव के 1008 नामों का पूजन मंत्रोच्चार के साथ हुआ। रात भोग के उपरांत महाआरती हुई।

महाशिवरात्रि में इस बार लगभग 35 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मेले में मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यवाहक प्रबंधक बरखा जलाल, उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट, पूर्व प्रबंधक भगवान भट्ट, नारद भट्ट, उप निरीक्षक सुरेश अंडोला, रोहित भट्ट आदि लोग मंदिर व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed