फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural parties extirited on New Year

नववर्ष पर सांस्कृतिक दलों ने शोभायात्रा निकाली 

Tue, 28 Mar 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 28 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Cultural parties extirited on New Year
अल्मोड़ा में शोभायात्रा निकालतीं बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला

हिंदू नववर्ष पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। हिंदू सेवा समिति के संयोजन में शहर में कुमाऊं और गढ़वाल के सांस्कृतिक दलों ने शोभायात्रा निकाली।शोभायात्रा पल्टन बाजार स्थित सिद्धनौला से शुरू होकर मुख्य बाजार बाजार होते हुए निकली। शोभायात्रा में गढ़वाल से संगम कला केंद्र देहरादून, अंकित कला केंद्र देहरादून के अलावा विहान सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा, स्वार घाटी छोलिया नर्तक दल धौलादेवी, विंध्यवासनी डांस ग्रुप अल्मोड़ा शामिल थे। छोटे-छोटे बच्चे नौ दुर्गा के रूप में शोभायात्रा के आगे-आगे चल रहे थे।

विज्ञापन


नंदादेवी मंदिर प्रांगण पहुंचकर सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर कुमाऊं और गढ़वाल की संस्कृति की झलक पेश की। शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, सचिव दीपक साह, उपाध्यक्ष कांछी वर्मा, किशन लाल, उपसचिव दीप जोशी, सुनील कर्नाटक, कोषाध्यक्ष सुशील साह, गोविंद लाल साह, आशीष वर्मा, अनिल वर्मा, संजय वर्मा, प्रकाश भट्ट, हरीश कनवाल, भैरव गोस्वामी, हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी, वैभव पांडे, रोहित लाल, मनोज पाठक, विनीत बिष्ट, पवन साह, विनोद वैष्णव, अभय साह, अतुल साह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


इधर संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दिन ब्रह्मा जी के द्वारा सृष्टि की रचना, राम राज्याभिषेक, संत झूलेलाल, विक्रमादित्य विजयोत्सव, डा. हेडगेवार जन्म दिवस और नवरात्र प्रारंभ के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने सभी से संगठित होकर राष्ट्र निर्माण, समाज जागरण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर व्यवस्थापक सतीश गुप्ता ने स्कूल की साज सज्जा के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। यतेंद्र और शिवराज बनौला ने भी सहयोग राशि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed