फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural Gathering in Chaukhutiya

चौखुटिया के अगनेरी में चैत्राष्टमी मेला शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering in Chaukhutiya
चौखुटिया के अगनेरी में प्रस्तुति देने से पहले पूर्वाभ्यास करते कलाकार। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। अगनेरी मंदिर परिसर में तीन दिनी चैत्राष्टमी मेले का आगाज हो गया है। पहले दिन स्थानीय बुजुर्ग लोक कलाकारों के अलावा जय मां वैष्णवी नृत्य कला मंच के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य मेला नौ अप्रैल को होगा। इससे पहले मेला समिति के पदाधिकारियों और पूर्व विधायक महेश नेगी ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रामगंगा के तट पर स्थित अगनेरी मंदिर परिसर में जय मां वैष्णवी कला मंच चौखुटिया के कलाकारों ने गणेश वंदना दैंणा हो या खोली का गणेशा से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसी क्रम मेंअल्मोड़ा अंग्रेज आया टैक्सी मा, नंदा सुनंदा तू दैंण है जए, ओ भाना रंगीली भाना, म्यर मन लागी रैछे, एकल नृत्य पालिया गौं का मोहना, तीमें लागी गो म्या मना जैसे गीतों की धूम रही। चांचरी व भगनौल में पारंगत बुजुर्ग लोक कलाकार भवानी राम की टीम ने हुड़के की थाप पर मेले से जुड़े भगनोल आदि सुनाए जिसमें कस हैंछि कौतिक मोहना, कस हैंछी रौनका, कोरोना लागो काव मोहना, उड़ी रंगत रौनका आदि सुनाए। वहां पर मेला समिति के डॉ. कुलदीप बिष्ट, समिति अध्यक्ष सुरेंद्र मनराल, मंदिर के पुजारी केवलानंद जोशी, कैलाश जोशी आदि थे।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
जीवन नेगी, प्रधान दिनेश मनराल, डॉ. मदन चौधरी, हीरालाल वर्मा, कैलाश गैरोला, सुरेंद्र सिंह संगेला, दिगंबर नेगी, एलडी मठपाल, मदन घुघत्याल, भूपेंद्र बिष्ट, योगदत्त फुलारा व लीला जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed