{"_id":"6834c052fcd849f37b0c31bf","slug":"cultural-gathering-in-almora-almora-news-c-232-1-alm1005-128636-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: प्राण-प्रतिष्ठा के साथ श्री राम दरबार की मूर्तियां स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: प्राण-प्रतिष्ठा के साथ श्री राम दरबार की मूर्तियां स्थापित
Tue, 27 May 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 27 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
भतरौंजखान में निकाली कलश यात्रा, भंडारे का आयोजन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। यहां बाबा हीरांनद महाराज की तपस्थली में बने भव्य राम मंदिर में सोमवार को भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की मूर्तियों को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद स्थापित कर दिया गया है। इस उपलक्ष्य में क्षेत्र में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
सोमवार को राजस्थान के मार्बल से निर्मित राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की मूर्तियों को विधिवत मंत्रोच्चारों के साथ विराजमान किया गया। कलश यात्रा के साथ विशेष पूजा अनुष्ठान हुए। इसके बाद प्राण-प्रतिष्ठा कर मूर्तियां स्थापित की गईं। अंत में विशाल भंडारा आयोजित हुआ। कलश यात्रा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। इस कार्यक्रम में विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल ने भी शिरकत की। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत समेत मंदिर समिति एवं व्यापार संघ के पदाधिकारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे और उन्होंने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।