{"_id":"64b975a2ece0945c6309efb6","slug":"ct-scan-machine-jam-in-almora-almora-news-c-232-1-shld1002-823-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बेस अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब, दो दिन से भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बेस अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब, दो दिन से भटक रहे मरीज
Thu, 20 Jul 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन दो दिनों से खराब है। इस कारण वहां जांच ठप है। ऐसे में अल्मोड़ा के साथ ही पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जिलों से यहां पहुंचे मरीजों को मायूस लौटकर हल्द्वानी जाना पड़ रहा है।
बेस अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। यहां अल्मोड़ा के साथ ही बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जिलों के मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं लेकिन बीते दो दिनों से सीटी स्कैन जांच ठप है। सॉफ्टवेयर में दिक्कत आने से मशीन काम नहीं कर रही है। यहां हर रोज विभिन्न क्षेत्रों के 10 से अधिक मरीज सीटी स्कैन जांच के लिए पहुंचते हैं।
ऐसे में मशीन का साथ न मिलने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। द्वाराहाट क्षेत्र की रमा देवी बृहस्पतिवार को सीटी स्कैन जांच के लिए बेस अस्पताल पहुंचीं लेकिन उन्हें मशीन खराब होने का हवाला दिया गया। मजबूर होकर परिजन उन्हें हल्द्वानी ले गए। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त समय और किराये की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी दिक्कत आई है। तकनीशियन बुलाए गए हैं। जल्द मशीन ठीक कर ली जाएगी। - प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।