{"_id":"661196f55edcf5e5e6025198","slug":"ct-scan-machine-installed-but-no-personnel-to-operate-it-almora-news-c-232-1-alm1001-110365-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सीटी स्कैन मशीन तो लग गई, संचालन के लिए कर्मी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सीटी स्कैन मशीन तो लग गई, संचालन के लिए कर्मी नहीं
Sun, 07 Apr 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा।
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन तो स्थापित कर दी लेकिन इसके संचालन के लिए कर्मी नहीं हैं। मशीन का संचालन शुरू न होने से मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सीटी स्कैन मशीन के संचालन के लिए एक महीने का और इंतजार करना होगा।
जिला अस्पताल में विश्व बैंक के सहयोग से करीब 10 करोड़ रुपये से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का निर्माण करने के साथ ही यहां सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है। लेकिन एक माह बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। अस्पताल प्रबंधन के पास इसके संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मी नहीं हैं।
पांच स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा जाएगा प्रशिक्षण में
अल्मोड़ा। सीटी स्कैन मशीन के संचालन के लिए अस्पताल प्रबंधन पांच स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए भेजेगा। कर्मी कब प्रशिक्षण के लिए जाएंगे, इसका स्पष्ट जवान प्रबंधन के पास नहीं है। प्रबंधन का दावा है कि जल्द कर्मी प्रशिक्षण के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
Iमशीन स्थापित की जा चुकी है। स्वास्थ्य कर्मियों को इसके संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। अगले माह तक इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल,अल्मोड़ा।I