फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CT scan facility will be available in the district hospital

Almora News: जिला अस्पताल में मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
CT scan facility will be available in the district hospital
प्रतीकात्मक
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में जल्द ही मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। यहां आधुनिक ओटी भी अस्तित्व में आएगी जो एम्स दिल्ली की तर्ज पर विकसित होगी। वर्ल्ड बैंक के सहयोग से अस्पताल का 18 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा और मरीजों को यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। ऐसे में उन्हें सीटी स्कैन जांच और ऑपरेशन के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कायाकल्प के लिए वर्ल्ड बैंक ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का काम शुरू हो चुका है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक यहां आधुनिक ओटी का निर्माण हो रहा है। दिल्ली एम्स की तर्ज पर इसे विकसित किया जा रहा है और यहां आधुनिक मशीनरी स्थापित होंगी।
विज्ञापन

वहीं डिजिटल सीटी स्कैन मशीन भी यहां स्थापित होगी, जिसकी जल्द खरीद होगी। ऐसे में यहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और जिले की छह लाख की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालयों का होगा निर्माण
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में हर रोज औसतन 350 से 400 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां 40 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। सालों पुराने बदहाल शौचालयों के चलते मरीजों और तीमारदारों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब यहां आधुनिक शौचालयों का भी निर्माण होगा, जिसका सीधा लाभ यहां पहुंचने वाले मरीजों को होगा।

ड्रेनेज सिस्टम भी होगा मजबूत
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में छत और कक्षों से पानी निकासी के लिए लगाए गए पाइप जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं, इससे लीकेज दूषित पानी मरीजों के साथ ही अस्पताल प्रबंधन के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। लीकेज पाइप से परिसर में जगह-जगह पानी टपक रहा है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक यह व्यवस्था भी ठीक होगी।

जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी का कहना है कि जिला अस्पताल में वर्ल्ड बैंक की तरफ से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, इसका लाभ मरीजों को पहुंचेगा। कार्य शुरू हो चुका है जो जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed