फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crop Damage in Someshwar

बोरारो घाटी में धान की फसल आधी बर्बाद होने से किसान मायूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crop Damage in Someshwar
सोमेश्वर में बारिश के बाद खेत में तैरते धान के थुपुड़े। संवाद - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के बोरारो घाटी में हाल में हुई भारी बारिश से धान की आधी फसल खेतों में ही सड़कर बर्बाद हो गई है। हालात ये हैं कि यदि आगे भी बारिश हुई तो धान की पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। मडुवे की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों में मायूसी है।
विज्ञापन

बोरारो घाटी के अर्जुन राठ, भानाराठ, सोमेश्वर, मल्ला खोली, ऋतुराठ, पल्यूड़ा, हट्यूड़ा, बैगनियां, मेहरा गांव, फल्याटी, चौड़ा, बनौदा, डिगरा, खर्कवालगांव, रनमन, मनान, भवरी राठ, चनौदा, माला, सर्प, दलमोड़ी, भंडारीगांव, रैत, दयारी, झुुपुलचौरा, लखनाड़ी, बड़गांव, मवे, बले आदि गांवों में धान का उत्पादन बहुतायत में किया जाता है। बारिश से कटी और खड़ी दोनों फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश से खेतों में जलभराव भी हुआ है।
विज्ञापन

पराली, घास सड़ने से किसान नहीं कर पा रहे हैं संग्रहण
सोमेश्वर। दस दिनों से हो रही बारिश से धान की पराली और काटी गई घास भी सड़ गल गई है। किसान इस घास के लूटे तैयार नहीं कर पा रहे हैं। इससे आगामी दिनों में चारा संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। किसानों ने बताया कि बारिश में भीगी घास को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है। घास से चारा बैंक बनाना मुश्किल पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं किसान
दस दिन से हो रही बारिश से धान की आधी फसल बर्बाद हो गई है। इस बार फसल अच्छी हुई थीं लेकिन धान की मड़ाई के समय हुई बारिश से फसल को भारी क्षति पहुंची है। आधी फसल बर्बाद हो गई है। - शिव सिंह, टाना।
बारिश से धान की पराली और घास सड़ गल गई है। अब पराली और घास को सुरक्षित रख पाना मुश्किल हो गया है। इससे आगामी दिनों में चारा संकट की स्थिति पैदा हो जाएगा। अभी से इसकी चिंता सता रही है। - गोविंदी देवी, मल्ला खोली।
धान की आधी फसल तो बर्बाद हुई ही है साथ ही मडुवे की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। दोनों फसल क्षति ग्रस्त होने से किसान काफी परेशान हैं। यही फसल ही हमारी आमदनी का जरिया भी है। - विनोद पांडे, हट्यूड़ा।

पहले जंगली जानवर और अब बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्त फसल का किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाना चाहिए तभी किसान आर्थिक मार से उबर पाएंगे। - राजेंद्र बोरा, भानाराठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed