फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth kidnapped minor

नाबालिग को अगवा कर ले गए युवक

Sun, 15 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 15 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth kidnapped minor

राजस्व पुलिस क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को दो युवक अगवा कर ले गए। राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है। अपहृत किशोरी के पिता ने बरामदगी और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार से डीएम कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


गरुड़ क्षेत्र के पटवारी मदन सिंह नेगी के अनुसार, ग्रामीण ने बताया उसकी 14 साल की बेटी को दो युवक 11 मार्च को अगवा कर ले गए। पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद लखनी निवासी डिगर राम और कपकोट के हरीश राम के खिलाफ 363, 366(क) 370, 506, 17(1) पाक्सो के तहत मामला पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार खुशबू आर्या ने मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। अपहृत किशोरी के पिता ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि नामजद अभियुक्तों की सोमवार तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह मंगलवार को डीएम कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। थानाध्यक्ष बैजनाथ एसएस कुशवाहा ने बताया मामला हस्तांतरित होते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। किशोरी को बरामद कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed