{"_id":"c1c2ff9ca92b43c91bce1f10265c01ad","slug":"to-find-a-job-in-the-name-of-three-people-deceived-4-75-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से 4.75 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से 4.75 लाख ठगे
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी लगाने के नाम पर जसपुर (ऊधमसिंह नगर) निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों से 4.75 लाख रुपए ठग लिए हैं। हीराडुंगरी निवासी रोबिन बी लाल ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनटीडी पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 420 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के हीराडुंगरी निवासी रोबिन बी लाल पुत्र बीबी लाल ने पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि करीब आठ माह पूर्व वह दिल्ली गया था। मेट्रो में उसकी मुलाकात कुमार गौरव उर्फ विशाल पुत्र गोविंद गिरि निवासी जसपुर से हुई। कुमार गौरव ने उससे मेट्रो में कुछ लड़कों को रोजगार देने की बात कही। कुमार गौरव ने रोजगार देने के नाम पर करीब दो माह पूर्व सुनील तिवारी निवासी जाखनदेवी से 1.80 लाख, जीवन सिंह मलवाल से 1.65 लाख, आरती गुप्ता निवासी रुद्रपुर से 1.30 लाख रुपए ठग लिए। इनमें से कुछ धनराशि कुमार गौरव के बैंक खातों में डाली गई, जबकि शेष रुपए नगद कुमार गौरव को दिए गए। उसने न तो इन लोगों की नौकरी लगाई और न ही पैसे लौटाए। अब उसका कोई पता भी नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
एनटीडी पुलिस चौकी के एसआई गणेश सिंह मनौला ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि सुनील तिवारी और आरती ने क्रमश: 15 हजार और 30 हजार रुपए कुमार गौरव के मुरादाबाद और काठगोदाम के बैंक खाते में डाले। पूछताछ में रोबिन बी लाल ने बताया कि उसने तीनों से ली गई शेष धनराशि में कुमार गौरव को नगद और उसके बैंक एकाउंट में डाली है। एसआई ने बताया कि कुमार गौरव के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन