फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   three girls missed from Almora

तीन छात्राओं के गायब होने से खलबली

Fri, 23 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Fri, 23 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
 हवालबाग ब्लाक के एक गांव से सातवीं में पढ़ने वाली तीन
विज्ञापन
किशोरियों के गायब होने से गांव में खलबली मच गयी। काफी ढूंढखोज के बाद तीनों किशोरियां खैरना के निकट एक मंदिर में मिली। स्थानीय लोगों ने उनको नैनीताल जिले की खैरना चौकी में पहुंचाया। खैरना पुलिस ने इनको अल्मोड़ा की महिला पुलिस के सुपुर्द किया। महिला पुलिस ने तीनों के बयान लेने के बाद उनको परिजनों को सौंप दिया है।

   पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को निकटवर्ती एक गांव की तीन किशोरियां दिन में करीब दो बजे एक साथ घरों से गायब हो गई। देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लगा। पटवारियों की हड़ताल के कारण परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना अल्मोड़ा के महिला थाने में दी। शुक्रवार सुबह किसी ने किशोरियों के खैरना के निकट कालिका मंदिर में होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद खैरना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और तीनों को चौकी में ले आए। उसके बाद अल्मोड़ा से महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या खैरना जाकर किशोरियों को अल्मोड़ा ले आई। पुलिस ने तीनों किशोरियों से पूछताछ की। किशोरियों का कहना था कि वह नाराज होकर घर से निकल गई थी। तीनों किशोरियों ने गुरुवार रात अकेले ही मंदिर में बिताई। तीनों कहां जाना चाहती थी, इस बारे में  स्पष्ट कुछ नहीं बता रही हैं। पुलिस ने तीनों के बयान लेकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


लड़की भगाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह भी रही
किशोरियों के गायब होने के बाद गुरुवार को  क्षेत्र में लड़कियों को भगाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह फैल गई। गुरुवार रात तक तीनों लड़कियों के बारे में सूचना नहीं मिलने पर लोगों को एक बाहरी मजदूर पर शक हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर उसके लिप्त होने की आशंका जताई लेकिन बाद में किशोरियों के बयानों में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला।

महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने बताया कि तीनों लड़कियों ने अपने बयानों में किसी भी व्यक्ति के लिप्त होने की बात नहीं कही है। तीनों का कहना था कि वह नाराज होकर आत्महत्या के इरादे से निकल गई थी लेकिन कुछ अनहोनी से पहले ही उनके बारे में सूचना मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed