{"_id":"330250aaf5d8b2f0149e4665d2fa69b7","slug":"the-young-wife-s-sister-came-from-hapur-defeats-to-arrange-for-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की भाभी को ठिकाने लगाने हापुड़ से आया युवक धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की भाभी को ठिकाने लगाने हापुड़ से आया युवक धरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ निवासी एक युवक को पुलिस ने तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 25-आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को आशंका है कि संपत्ति विवाद के मामले में वह अपनी पत्नी की विधवा भाभी को ठिकाने लगाने आया था। आरोपी की हिस्ट्री जानने के लिए हापुड़ थाने से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना सिंभावली, जिला हापुड़ यूपी के ग्राम भगवतीपुर निवासी मोहित चौहान बुधवार को द्वाराहाट तिराहे के पास खड़ा था। तभी मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला। उसने पुलिस को बताया कि चौखुटिया के पुल बाजार में उसकी ससुराल है। उसकी पत्नी का अपनी भाभी से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। वह उसी विवाद को सुलझाने के लिए यहां आया है।
विज्ञापन
उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को रानीखेत कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से आरोपी की जांच में जुट गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा खड़क सिंह, भूपेंदर कुमार, मोहन सिंह तोमक्याल शामिल थे।
विज्ञापन