{"_id":"eac031e9d43a11005dd286fcb88a76e4","slug":"the-woman-s-body-recovered-from-kosi-chausli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" चौसली की महिला का शव कोसी से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौसली की महिला का शव कोसी से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले मायके जाने के लिए घर से निकली महिला का शव गांव के निकट ही कोसी से बरामद किया गया। महिला की मौत से चौसली में शोक छा गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
चौसली गांव निवासी लछम सिंह की पत्नी दुर्गा देवी (47) 22 जून को अपने मायके डोबा गांव जाने के लिए घर से निकली थी। किसी प्रकार की आशंका नहीं होने के चलते घर वालों ने भी उसके डोबा पहुंचने की पुष्टि नहीं की। गुरुवार को चौसली से करीब डेढ़ किमी दूर कोसी नदी के गहरे तालाब से उसका शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। कोतवाल संजय गर्ब्याल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया दुर्गा देवी ने 12 जून को ही पुत्री का विवाह किया था। घर में कोई कलह आदि भी नहीं था। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच करेगी, खुदकुशी के अंदेशे से भी इंकार नहीं किया जा सकता हैं।
विज्ञापन