{"_id":"43d1c8cc8c4c9afe5e710b0512289a9c","slug":"the-thief-vows-to-sweep-50-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 की मन्नतें उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 की मन्नतें उड़ा ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Sat, 02 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
ताड़ीखेत विकासखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती चापड़ गांव स्थित ग्वेल देवता मंदिर में बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने फिर से धावा बोल दिया। चोर पीतल की घंटियां और दानपात्र से 15 हजार रुपये की नकदी साफ कर ले गए। सुबह जब पुजारी मंदिर गए तो घटना का पता चला। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना उप राजस्व निरीक्षक को दे दी है। मालूम हो कि दो साल में यहां तीसरी बड़ी चोरी है, लेकिन खुलासा एक भी मामले का नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात चोरों ने न्यायकारी देवता के मंदिर में गेट का ताला तोड़ दिया। मंदिर के अंदर एक बोरे में घंटियां रखीं थीं। पुजारी मदन सिंह राणा ने बताया इन घंटियों की माला बनाने की तैयारी चल रही थी। बोरे में 50 से अधिक पीतल की बड़ी-छोटी घंटियां थीं। चोरों ने बोरा ही साफ कर लिया, इसके अलावा दानपात्र तोड़कर 15 हजार की नकदी चुरा ले गए। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जोशी ने बताया कि इससे पहले गत वर्ष 19 नवंबर को चोरी हुई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की चोरी की सूचना भी क्षेत्रीय उपराजस्व निरीक्षक को दूरभाष पर दी। इधर उप राजस्व निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि उन्हें इस चोरी के बारे में ग्रामीणों की तरफ से अभी तक एफआईआर नहीं मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि बार बार मंदिर में चोरी होना दुर्भाग्यपूर्ण है, यदि शीघ्र चोर नहीं पकड़े गए तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन