{"_id":"0f0fca130d42652715ca0c7798b48586","slug":"the-girl-tried-to-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका के साथ बलात्कार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका के साथ बलात्कार का प्रयास
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बालिका आठ दिसंबर की देर शाम दुकान से सामान लेकर अकेली घर की तरफ जा रही थी, इसी बीच आरोपी युवक ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने राजस्व पुलिस में आरोपी के खिलाफ पाक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज करा दिया है। आरोपी घर से फरार है। पीड़िता का यहां मेडिकल चल रहा है। जानकारी के अनुसार आठ दिसंबर की देर शाम 14 वर्षीया बालिका दुकान से सामान लेकर अकेली घर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच 19 वर्षीय युवक सुनील चंद्र भी वहां मौजूद था। उसने बालिका को अकेली देखकर उसे दबोच लिया। दुराचार का प्रयास करने पर बालिका की चीख पुकार सुनकर गांव के ही एक अन्य युवक ने वहां पहुंचकर बालिका को छुड़वाया। आरोपी सुनील वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
डरी सहमी बालिका जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को घटना से अवगत कराया। इधर पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार को यहां राजस्व पुलिस में आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। उपराजस्व निरीक्षक भूपाल गिरि गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376, 511, 354, 323, 506, 3-4 पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
आरोपी गांव से फरार है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल बालिका का यहां राजकीय अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना से बालिका सदमे में है, उसके बयान लेने की भी तैयारी चल रही है।