फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The challenge police thief

पुलिस को चुनौती दे गए चोर

Mon, 23 Nov 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 23 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

 नगर में कुछ माह पहले चार स्थानों पर हुई चोरियों का खुलासा नहीं हो सका था इधर चोरों ने नगर के भीड़-भाड़ वाले चौघानपाटा में स्थित मोबाइल की दुकान से पांच लाख का सामान चुराकर पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। यह माना जा रहा है कि चोरी की इन घटनाओं में कोई शातिर गैंग शामिल है जिसे नगर के बारे में पूरी जानकारी है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर में मार्च में मुख्य  बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर के अलावा खत्याड़ी, खोल्टा और धारानौला  में चोरी की घटनाएं हुई थीं।  इन घटनाओं के बाद पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की लेकिन चोरों का  पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


 इधर चोरों ने पुलिस की चौकसी को ठेंगा दिखाते हुए रविवार रात नगर के बीचों बीच स्थित चौघानपाटा में स्थित मोबाइल की दुकान में धावा बोल दिया। यह माना जा रहा है कि चोरों के इस गैंग में कम से कम तीन-चार लोग शामिल थे। इनमें कुछ लोग दुकान के इर्द-गिर्द निगरानी रखे रहे और कुछ ने दुकान के भीतर घुसकर इत्मिनान से कीमती सामान छांटकर रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बाहर किसी तरह का खतरा नहीं रहा तब बदमाश शटर खोलकर भाग लिए। जिसकी किसी को भनक भी नहीं लगी। यह भी बता दें कि रविवार रात में नगर में कुछ जगहों पर शादियां भी थी।


शायद इस कारण गश्ती पुलिस कर्मियों ने भी रात में इधर-उधर जाने वाले लोगों को सामान्य तरीके से लिया। जबकि चोरों ने पुलिस का मनोविज्ञान भांपते हुए चोरी को अंजाम दे दिया। इधर पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने बताया कि पुलिस के हाथ कुछ सबूत लगे हैं जिससे जल्दी ही चोर गिरफ्त में आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed