{"_id":"f9c062487ad3d8b144fd55e783548124","slug":"supakot-abducted-child-taken-from-jalaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन से बच्ची का अपहरण कर सूपाकोट पहुंचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालौन से बच्ची का अपहरण कर सूपाकोट पहुंचाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जालौन से नौ साल की बच्ची का अपहरण करके लाए आरोपी को पुलिस ने उसके गांव सूपाकोट से गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया है। जानकारी मिलने के बाद जालौन पुलिस सोमेश्वर पहुंची। थाना पुलिस ने आरोपी और बच्ची को जालौन पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। जालौन कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धारा 363 में अपहरण का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बताया कि सूपाकोट गांव निवासी पूरन राम उर्फ राजू (28) अपने पिता चनी राम के साथ जालौन (उप्र) में एक होटल में काम करता है। पुलिस के मुताबिक पूरन का होटल में काम करने वाले अपने एक साथी के घर आना जाना था। बीते दिनों पूरन तेज सिंह की नौ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर 17 जून को सूपाकोट गांव ले आया। बच्ची के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट जालौन थाने में दर्ज कराई। बच्ची का अपहरण कर सूपाकोट लाने वाला पूरन दस साल बाद घर लौटा है।
विज्ञापन
जालौन पुलिस ने बच्ची का पता लगाने के लिए सोमेश्वर थाना पुलिस से संपर्क किया। थाना पुलिस ने मंगलवार को सूपाकोट गांव से पूरन राम को बच्ची के साथ बरामद कर लिया। जालौन पुलिस भी सोमेश्वर पहुंची। थानाध्यक्ष केआर आर्या ने बताया बच्ची और आरोपी पूरन राम को जालौन पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। यूपी पुलिस दोनों को बुधवार को जालौन ले जाएगी। पूछताछ में आरोपी पूरन राम ने पुलिस को बताया कि बच्ची के पिता ने 50 हजार रुपये देने थे। रुपये नहीं देने पर वह उसकी बच्ची को सूपाकोट उठा लाया।
विज्ञापन