फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Someshwar in support of the Maoist pamphlets dealt sensation

सोमेश्वर में माओवाद के समर्थन में पर्चे बंटने से सनसनी

Wed, 29 Apr 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर/अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर/अल्मोड़ा Updated Wed, 29 Apr 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Someshwar in support of the Maoist pamphlets dealt sensation

 सोमेश्वर बाजार में माओवाद के समर्थन में बिखरे पर्चे मिलने से सनसनी फैल गई है। पर्चों में शराब के ठेकों को ध्वस्त करो, भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ फेंको जैसे नारे लिखे गए हैं। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को भी निशाना बनाया है। पुलिस ने पर्चे कब्जे में ले लिए हैं। पर्चों में प्रिंट लाइन भी नहीं है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पर्चों के बारे में जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा है कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार रात गुपचुप तरीके से सोमेश्वर बाजार की दुकानों के बाहर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नाम से पर्चे फैंके गए हैं। पर्चों में शराब के ठेकों को ध्वस्त करो, भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ फेंको, माओवादी पार्टी में शामिल हों, नव जनवादी क्रांति में शामिल हों, उत्तराखंड में जन युद्ध को तेज करो जैसे वाक्य लिखे हैं। इसके अलावा कहा गया है कि उत्तराखंड में चुनावी नौटंकी से जनता के जीवन स्तर में कोई बदलाव नहीं आने वाला है, चुनाव के बाद जनता की माली हालत पहले से और भी बदतर हो जाएगी और आज यही हुआ है।
विज्ञापन


पर्चों में प्रधानमंत्री मोदी पर भी टिप्पणी की गई है। कहा गया है कि मोदी सरकार ने मजदूर अधिकारों पर कटौती की है, ताकि मजदूर न्यायपूर्ण मांगों के लिए संगठित नहीं हो सकें। साथ ही किसानों की जमीनें पूंजीपतियों को कौड़ी के भाव बेचने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किया गया है। राज्य बनने के 15 साल बाद भी उत्तराखंड की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर नाराजगी जताई गई है। लोगों से माओवादी पार्टी में शामिल होकर पार्टी को मजबूत बनाकर जन युद्ध को आगे बढ़ाने और मेहनतकशों का राज कायम करने की अपील की गई है। थानाध्यक्ष केआर आर्या ने बताया कि प्राथमिक स्कूल के सम्मुख 20 पर्चे बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पर्चे किसने फैंके, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन और एसपी केएस नगन्याल ने बताया कि पोस्टर बांटे जाने के मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगन्याल ने बताया कि माओवाद समर्थन वाले इन पोस्टरों में शराब विरोधी नारे लिखे हैं। पोस्टर बांटने वालों का पता लगाया जा रहा है और जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed