फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Registered a case of murder

हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 01 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन

दन्यां बाजार में पड़ोसियों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट में वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहम मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। इधर पोस्टमार्टम के बाद मृतक लछम सिंह का रामेश्वर स्थित शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


दन्यां बाजार निवासी लछम सिंह और पड़ोसी पीतांबर जोशी के बीच शुक्रवार को हुई मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मारपीट में बुजुर्ग लछम सिंह बुरी तरह चोटिल हो गए। ग्रामीण उपचार के लिए उन्हें धौलादेवी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार होने के बाद परिजन उन्हें रंगोड़ी स्थित घर ले गए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लछम की मौत हो गई। मृतक केे भतीजे जगत सिंह ने थाना पुलिस में पीतांबर जोशी के खिलाफ चाचा की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को अल्मोड़ा लाकर पोस्टमार्टम करवाया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। रविवार को परिजनों ने रामेश्वरघाट में मृतक लछम सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। शवयात्रा में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा समेत कई व्यापारी और ग्रामीण शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed