{"_id":"e54e54f7a889450cec0d91ad6cf3d2e1","slug":"ran-from-police-custody-accused-detained-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी रामनगर में धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी रामनगर में धरा गया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बीते दिनों चोरी के मामले में पकड़े जाने के बाद पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने दो सप्ताह बाद सोमवार को रामनगर में गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि 24 नवंबर की रात हिनौला में स्थित दीपक उपाध्याय की मोबाइल की दुकान से चोरों ने 45 मोबाइल,12 हजार की नगदी समेत अन्य सामान साफ कर लिया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने 20 दिसंबर को मुकेश मनराल, तरुण मनराल और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मेडिकल जांच के दौरान मुकेश मनराल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे सोमवार को रामनगर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन