फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Miscreants set fire to the house

शरारती तत्वों ने घर में लगाई आग

Thu, 19 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 19 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

गुरुड़ाबांज के गैंगहट तोक निवासी प्रताप सिंह के मकान में आग लग गई। अग्निकांड में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी ने अज्ञात लोगों पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात प्रताप सिंह के पैतृक घर में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इसमें कृषि यंत्र, अनाज, घास सहित सारा सामान जल गया। प्रताप सिंह का कहना है कि अग्निकांड में पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रभावित व्यक्ति ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दे दी है। सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान बची सिंह, त्रिलोक सिंह गैड़ा, देव सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल चम्याल, मोहन सिंह बनौला, खीम सिंह बिष्ट आदि लोगों ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

दीप जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed