फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Married to death in suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 10 Mar 2015 11:37 PM IST
अल्मोड़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Married to death in suspicious circumstances
एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर और जेठ पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304बी, 498ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करके शव परिजनाें को सौंप दिया है।
विज्ञापन



बल्टा गांव निवासी पूरन सिंह की बेटी रेखा (24) की शादी 2013 में पाखुड़ा निवासी जयपाल सिंह मस्यूनी के साथ हुई थी। रेखा का नौ माह का बेटा भी है। पूरन सिंह ने बताया कि ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ शुरू से ही अच्छा व्यवहार नहीं करते थे और उसे दहेज के लिए तंग करते थे। वह करीब तीन महीने से मायके में रह रही थी। सोमवार को वह अपना इलाज कराने अल्मोड़ा आई थी। बल्टा लौटते समय उसका पति जयपाल रेखा को जबरन गाड़ी में बैठाकर पाखुड़ा ले गया। इसकी सूचना पर वे लोग सायं करीब सात बजे पाखुड़ा पहुंचे। ससुरालियों ने बताया कि रेखा का स्वास्थ्य खराब है।
विज्ञापन


उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। इसके बाद परिजन अल्मोड़ा आए। पूरन सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल पहुंचने तक रेखा की मौत हो गई थी। उन्होंने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर रेखा के पति, जेठ, ससुर और सास पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर राजस्व निरीक्षक हयात गिरी गोस्वामी ने बताया कि पूरन सिंह की तहरीर पर मृतका के पति जयपाल, जेठ, ससुर और सास के खिलाफ धारा 304बी, 498ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed