फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Husband arrested, in-laws absconding

पति गिरफ्तार, सास-ससुर फरार

Fri, 13 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Fri, 13 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन

पाखुड़ा निवासी विवाहिता की मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी जेठ, सास, ससुर अब तक पकड़ में नहीं आए हैं।

विज्ञापन


मालूम हो पाखुड़ा निवासी जयपाल मुस्यूनी की पत्नी रेखा (24) की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता पूरन सिंह मेहता ने मृतका के पति, जेठ, सास ससुर के खिलाफ राजस्व पुलिस में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को मृतका के पति जयपाल सिंह मुस्यूनी को गिरफ्तार कर सीजेएम की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। बल्टा गांव के ग्रामीणों और परिजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 14 मार्च को प्रदर्शन की धमकी दी है। ज्ञापन देने वालों में पूरन सिंह मेहता, अर्जुन मेहता, चंदन सिंह, पूरन सिंह भंडारी, बसंत कुमार, उदुली देवी, बलवंत सिंह, आरएस मेहता, गंगा देवी, नीरू मेहता, राम सिंह मेहता, पदमा मेहता, प्रेमा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed