{"_id":"902798b8d54a665aa6a39da0b980f717","slug":"gate-of-the-temple-fell-hour-play-child-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटा बजाते ही गिर गया मंदिर का गेट, बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घंटा बजाते ही गिर गया मंदिर का गेट, बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहे बालक ने हरज्यू मंदिर का घंटा बजाया तो जीर्ण-शीर्ण गेट गिर गया। गेट के नीचे दबकर उसकी मोत हो गई।
विज्ञापन
खुनोली निवासी हरीश चंद्र पंत का 13 वर्षीय पुत्र चंद्र प्रकाश बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे सामान लेने गांव के समीप दुकान पर गया था। रास्ते में हरज्यू का मंदिर पड़ता है। उसका गेट काफी पुराना और जीर्ण-शीर्ण हालत में था। सामान लेकर लौट रहे चंद्रप्रकाश ने मंदिर के गेट पर लगा घंटा बजाया तभी गेट गिर पड़ा। उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला। गेट की सरिया उसके पेट में घुस गई, वह बेहोश होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन